कांग्रेस से कमलनाथ का राज्यसभा जाना तय! खड़गे से मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चा, औपचारिक ऐलान बाकी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

कांग्रेस से कमलनाथ का राज्यसभा जाना तय! खड़गे से मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चा, औपचारिक ऐलान बाकी

भोपाल।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राज्यसभा जाने की अटकलें एक बार फिर तेज हो गई हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनकी मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेतृत्व कई विकल्पों पर विचार कर रहा है और कमलनाथ का नाम मजबूत दावेदारों में देखा जा रहा है।

कांग्रेस के लिए सुरक्षित विकल्प माने जा रहे कमलनाथ

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिग्विजय सिंह के बाद कमलनाथ कांग्रेस के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिनके नाम पर पार्टी के भीतर व्यापक सहमति बन सकती है। प्रदेश कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों का दावा है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को लेकर क्रॉस-वोटिंग की संभावना कम मानी जाती है।

कमलनाथ ने खड़गे से की मुलाकात- फाइल

राज्यसभा की एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। फिलहाल कांग्रेस के पास 61 विधायक हैं, यानी जरूरी आंकड़े से केवल तीन वोट अधिक हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी के लिए उम्मीदवार चयन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कांग्रेस के सामने क्रॉस-वोटिंग की चुनौती

इसी साल अन्य राज्यों के राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस को क्रॉस-वोटिंग का सामना करना पड़ा था। हरियाणा और ओडिशा में हुए चुनावों ने पार्टी के लिए रणनीतिक चुनौतियां खड़ी की थीं। ऐसे में कांग्रेस इस बार उम्मीदवार चयन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत सकती है।

बीजेपी भी बना रही रणनीति

मध्यप्रदेश विधानसभा में बीजेपी के पास 165 विधायक हैं। मौजूदा संख्या के आधार पर पार्टी की दो सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसके बाद भी बीजेपी के पास अतिरिक्त वोट बचते हैं, जिसके चलते राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि यदि कांग्रेस में किसी तरह की अंदरूनी खींचतान सामने आती है तो बीजेपी तीसरी सीट पर मुकाबले की रणनीति बना सकती है।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी स्तर पर डमी उम्मीदवार उतारने जैसे विकल्पों पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।

आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि अब तक कांग्रेस की ओर से कमलनाथ के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन खड़गे से मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-transfer-news-maihar-mauganj-vacant-posts-transfer-policy-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कांग्रेस से कमलनाथ का राज्यसभा जाना तय! खड़गे से मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चा, औपचारिक ऐलान बाकी | Khabar Digital | Khabar Digital