Sagar News: राजनीति में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नया सिक्सर… कहा - ताजमहल मंदिर था, शाहजहां ने मकबरा बनवाया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Sagar News: राजनीति में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नया सिक्सर… कहा - ताजमहल मंदिर था, शाहजहां ने मकबरा बनवाया

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि ताजमहल मूल रूप से मंदिर था और मुगल शासक शाहजहां ने उसे मकबरे में तब्दील कराया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

'मुमताज को बुरहानपुर में दफनाया गया था'

दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सागर जिले के बीना में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते दावा किया कि मुमताज को पहले बुरहानपुर में दफनाया गया था, लेकिन बाद में जहां मंदिर का निर्माण हो रहा था, उसी स्थान पर शव को दफन कर ताजमहल का निर्माण कराया गया। इस बयान को आगामी सियासत में काफी खास माना जा रहा है।

नितिन नवीन को लेकर भी दिया था बयान

बता दें कि मंत्री विजयवर्गीय बीना में स्व.राकेश सिरोठिया की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ताजमहल को लेकर यह मंच से बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही उन्होंने बिहारियों को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "बिहार का आदमी विनम्र हो जाए, यह जरूरी नहीं, लेकिन हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन विनम्रता के साथ आगे बढ़े हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Sagar News: राजनीति में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नया सिक्सर… कहा - ताजमहल मंदिर था, शाहजहां ने मकबरा बनवाया | Khabar Digital | Khabar Digital