कजलिया पर्व को लेकर निगम अलर्ट, महापौर सूरी ने गाटरघाट का किया निरीक्षणघाट और मेला स्थल पर रोशनी, सफाई व सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कजलिया पर्व को लेकर निगम अलर्ट, महापौर सूरी ने गाटरघाट का किया निरीक्षणघाट और मेला स्थल पर रोशनी, सफाई व सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 27 अगस्त। कजलिया पर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 29 अगस्त को होने वाले पर्व के दौरान गाटरघाट एवं मेला स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को गाटरघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को प्रकाश, स्वच्छता, सड़क एवं आवागमन सहित नागरिक सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने घाट एवं मेला स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पहुंच मार्ग में मौजूद गड्ढों को मोटरेबल कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।महापौर ने मेला स्थल एवं घाट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाने, नियमित कचरा उठाव और व्यवस्थित कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।आस्था के पर्व पर व्यवस्था में न हो कोई कमीमहापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि कजलिया पर्व शहर की महत्वपूर्ण परंपरा और आस्था से जुड़ा आयोजन है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए नगर निगम का प्रयास है कि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपीलमहापौर ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से घाट और मेला स्थल की स्वच्छता बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्व की पवित्रता और सुंदरता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कजलिया पर्व को लेकर निगम अलर्ट, महापौर सूरी ने गाटरघाट का किया निरीक्षणघाट और मेला स्थल पर रोशनी, सफाई व सड़क व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital