Kailash Vijayvargiya: विजयवर्गीय ने काटा बवाल, संघ पर कर दी टिप्पणी!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Kailash Vijayvargiya: विजयवर्गीय ने काटा बवाल, संघ पर कर दी टिप्पणी!

Kailash Vijayvargiya: प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को भोपाल में आरएसएस को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- अब संघ में बहुत भीड़ हो गई है। हमारी संख्या बढ़ गई, हमारी बहुत बड़ी पार्टी बन गई है। जो अधिकारी आता है, वो कहता है मैंने भी संघ की पट्टी बांधी है। RSS की चड्डी पहनी है।

सभी अधिकारी संघ के हो गए

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे बताया कि एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि- मेरे पिताजी संघ जाते थे। कोई कहता है कि मेरे पिताजी संघ में अध्यक्ष थे। इस पर तंज कसते हुए कहा- सरकार आने के बाद सभी अधिकारी संघ के हो गए हैं। बीजेपी की सरकार बनने के बाद अधिकारी भी खुद को संघ से जुड़ा बताने लगे हैं।

संघ में अच्छे लोगों की कमी

उन्होंने आगे कहा कि संघ में लोगों की भीड़ तो हो गई है, लेकिन अच्छे लोगों की कमी है। पहले अच्छे इंसान थे, अब ऐसे इंसानों की संघ में कमी होती जा रही है। संगठन बढ़ रहा है, विचारधारा भी बढ़ रही है, लेकिन अच्छे लोग नहीं होंगे तो इस विचारधारा का महत्व क्या है? हमें चिंतन और मनन करना चाहिए।

वायरल हुआ बयान

कैलाश विजयवर्गीय ने ये बयान भोपाल में शालिगराम तोमर स्मृति कार्यक्रम में दिया है। बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शालिगराम तोमर को याद किया। उन्होंने कहा कि शालिगरामजी ने कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया। कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं को भी समझते थे। शालिगरामजी अनुशासन लाने का काम करते थे। मेरी तो शादी भी उन्हीं ने कराई थी। देवधर, मोघेजी जैसे लोगों को देखकर हमें ऊर्जा मिलती है। आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं परिषद वाले समय में पहुंच गया हूं।

सिंघार ने विजयवर्गीय को घेरा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा है कि जब खुद मंत्री यह स्वीकार कर रहे हैं कि अधिकारी-कर्मचारियों में खुद को RSS से जुड़ा बताने की होड़ बढ़ गई है, तो यह साफ संकेत है कि सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में ऐसा माहौल बना दिया है। जहां निष्पक्षता नहीं, बल्कि वैचारिक पहचान को सुरक्षा कवच समझा जा रहा है। इससे भी गंभीर बात यह है कि मंत्री जी स्वयं कह रहे हैं कि विचारधारा और संगठन तो मजबूत हो रहा है, लेकिन अच्छे लोग नहीं आ रहे, बुरे लोग आ गए हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि अगर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री ही संगठन की गिरती गुणवत्ता और बढ़ते अवसरवाद को स्वीकार कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके संगठनात्मक चरित्र का आत्मस्वीकार है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि मध्यप्रदेश संविधान और कानून से चलेगा या डर और वैचारिक पहचान के प्रमाणपत्र से?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी