MP News: ग्वालियर-चंबल को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात… कैलारस शुगर मिल से फिर मिलेगा रोजगार

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP News: ग्वालियर-चंबल को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात… कैलारस शुगर मिल से फिर मिलेगा रोजगार

मुरैना/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक और महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। मुरैना जिले की लंबे समय से बंद पड़ी कैलारस शुगर मिल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य सरकार ने मिल के पुनरुद्धार और संचालन के लिए इच्छुक कंपनियों एवं निवेशकों से रुचि की अभिव्यक्ति (EOI) आमंत्रित की है। सरकार का मानना है कि कैलारस शुगर मिल के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आसपास के क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

15 सितंबर तक जमा होंगे ऑनलाइन प्रस्ताव
एमएसएमई विभाग के अनुसार कैलारस शुगर मिल के संचालन के लिए इच्छुक कंपनियों से ऑनलाइन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। रुचि की अभिव्यक्ति जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त प्रस्तावों को 16 सितंबर को शाम 5 बजे खोला जाएगा। कैलारस चीनी मिल के पुनरुद्धार का फैसला राज्य सरकार के पूर्व निर्णय के तहत लिया गया है। गौरतलब है कि 19 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मिल की भूमि को एमएसएमई विभाग को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया था। अब विभाग इस संपत्ति के बेहतर औद्योगिक उपयोग के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी तलाश रहा है।

Breaking News: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर CM मोहन यादव सख्त… जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देश

‘जैसी है, जहां है’ के आधार पर मिलेगी लीज
एमएसएमई विभाग मिल को ‘जैसी है, जहां है’ के आधार पर लीज पर देने की तैयारी कर रहा है। इच्छुक निवेशक और कंपनियां 31 अगस्त और 1 सितंबर को सुबह 11 बजे कैलारस शुगर मिल परिसर का निरीक्षण कर सकेंगी। लीज प्रक्रिया और प्रस्ताव से संबंधित जानकारी देने के लिए 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक भोपाल स्थित विंध्याचल भवन की चौथी मंजिल के मीटिंग हॉल में होगी। प्रक्रिया से जुड़े किसी भी बिंदु पर लिखित सवाल पूछने के लिए इच्छुक पक्षों को 7 सितंबर, शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है।

1250 टीसीडी क्षमता वाली है शुगर मिल
कैलारस शुगर मिल चीनी और उससे जुड़े उप-उत्पादों के निर्माण के लिए स्थापित की गई थी। मिल की क्षमता प्रतिदिन 1,250 टन गन्ने की पेराई की है। यह परिसर एनएच-552 पर स्थित है और कैलारस रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 3 किलोमीटर से भी कम है। मिल की संपत्तियों में फैक्ट्री भवन, प्लांट और मशीनरी, गोदाम, वर्कशॉप तथा लगभग 12.86 हेक्टेयर भूमि शामिल है। ऐसे में यहां चीनी उत्पादन के साथ अन्य संबंधित औद्योगिक गतिविधियों की संभावनाएं भी देखी जा रही हैं।

Exclusive News: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का बड़ा आरोप, बोले- महिलाओं को भेजकर मुझे 376 के मामले में फंसाने की हो रही साजिश

30 साल के लिए होगी लीज
सरकार मिल और उससे जुड़ी संपत्तियों को 30 वर्ष की लीज पर देने की योजना बना रही है। कार्य और संचालन संतोषजनक पाए जाने पर लीज अवधि को आगे बढ़ाने का प्रावधान भी रखा गया है। शुगर उद्योग और उससे जुड़े उप-उत्पादों के निर्माण का अनुभव रखने वाली कंपनियां एमपी टेंडर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विस्तृत जानकारी एमएसएमई विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। कैलारस शुगर मिल के पुनः संचालन को मुरैना जिले के औद्योगिक विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। यदि मिल दोबारा उत्पादन शुरू करती है तो क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ स्थानीय कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिल सकती है।

MP News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर अलर्ट जीतू पटवारी… कांग्रेस ने जिलों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी