मध्यप्रदेश के इस शहर को मिली बड़ी सौगात! सिंधिया के इन ऐलानों से किसानों और आम लोगों के खिले चेहरे

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

मध्यप्रदेश के इस शहर को मिली बड़ी सौगात! सिंधिया के इन ऐलानों से किसानों और आम लोगों के खिले चेहरे

गुना दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में गुना और अशोकनगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.

कूनो नदी के उद्गम स्थल का होगा विकास

सिंधिया ने बताया कि गुना जिले के कंजा गांव में स्थित कूनो नदी के उद्गम स्थल का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा. लगभग 180 किलोमीटर लंबी इस नदी का करीब 60 किलोमीटर हिस्सा गुना जिले से होकर गुजरता है. उनका कहना है कि यदि जल संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तो लगभग 1800 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिल सकता है. उन्होंने जानकारी दी कि इस उद्देश्य से गुना प्रशासन ने 42 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है. इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इसे स्वीकृति मिल सके.

बिजली, आईटीआई और शहर के विकास पर भी फोकस

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने में सफल रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बोवनी के मौसम में जिले की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर रहेगी. इसके अलावा धानबाड़ी में नए बिजली सब-स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है. सिंधिया ने मारकीमहू में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बने आधुनिक आईटीआई भवन का लोकार्पण भी किया. उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने बताया कि गुना जिला अस्पताल को लगातार आधुनिक बनाया जा रहा है. आने वाले समय में यहां एमआरआई मशीन और बोन डेंसिटी जांच जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़े.

मंदिर जीर्णोद्धार और सोलर प्लांट का भी किया जिक्र

अपने दौरे के दौरान सिंधिया ने खुटियावद में स्थापित सोलर प्लांट का लोकार्पण भी किया. उन्होंने बताया कि यह परियोजना एक आदिवासी संस्था से जुड़ी है और इससे हर वर्ष करीब 60 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पाटई स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया. उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने ग्रामीणों से मंदिर के पुनर्निर्माण का जो वादा किया था, उसे अब पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस मंदिर को भविष्य में भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हो सके.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी