बाबा महाकाल के दर पर प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल.. भस्मारती में हुए शामिल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बाबा महाकाल के दर पर प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल.. भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर और युवा दिलों की धड़कन जुबिन नौटियाल ने शुक्रवार 21 नवंबर को प्रातःकालीन श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए। आध्यात्मिक वातावरण में लीन होकर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की।

मंदिर प्रबंध समिति ने किया स्वागत
दर्शन उपरांत मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया द्वारा उनका शाल और प्रसाद पट्टिका भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए नौटियाल ने उज्जैन की पवित्र धरा और महाकाल मंदिर की व्यवस्था, भव्यता तथा अनुशासन की खुलकर सराहना की।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-pmshri-helicopter-tourism-service-launch-omkareshwar-mahakaleshwar/

बाबा महाकाल को किया नमन
जुबिन नौटियाल ने कहा कि उज्जैन आकर वे स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली महसूस करते हैं। उन्होंने देशवासियों और अपने प्रशंसकों के लिए शांति, समृद्धि और मंगल की कामना करते हुए कहा कि महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे।

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भी जुबिन नौटियाल की एक झलक पाने को उत्साह दिखाया। उनकी उपस्थिति से मंदिर परिसर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश