'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' … जोबट में जनजागरूकता कार्यक्रम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' … जोबट में जनजागरूकता कार्यक्रम

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ जिले में सड़क सुरक्षा और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए जोबट थाना परिसर में 'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' अभियान के तहत एक भव्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधि, ग्राम सुरक्षा समिति सदस्य, स्वास्थ्य व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने कहा कि हेलमेट पहनना दंड से बचने का उपाय नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है।

एसपी रघुवंश सिंह ने दी जानकारी
उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों में 'हेलमेट बैंक' स्थापित किए गए हैं, जहां सक्षम नागरिक हेलमेट दान कर सकते हैं और जरूरतमंद चालकों को निःशुल्क वितरित किए जाते हैं। कार्यक्रम में जोबट थाने में संचित 135 हेलमेटों का वितरण किया गया और उपस्थित नागरिकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर भी जनजागरूकता सत्र आयोजित हुआ, जिसमें SP सिंह ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा पर बल दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/katthiwada-police-seize-illegal-liquor-worth-7-26-lakh/

'आपणा माणसेन आपणी पुलिस'
इस अवसर पर एसपी सिंह ने नई पहल 'आपणा माणसेन आपणी पुलिस–भरोसे के साथ, सुरक्षा में सहयोग' की भी घोषणा की। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद, सामाजिक सहभागिता, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण और अपराध नियंत्रण के लिए शुरू किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर SP सिंह ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें पुलिसकर्मी, सामाजिक संगठन और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी रविंद्र राठी, तहसीलदार जोबट, थाना प्रभारी विजय वास्कले और निरीक्षक राजेश डावर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

'हमें चालान नहीं, हेलमेट चाहिए' … जोबट में जनजागरूकता कार्यक्रम | Khabar Digital | Khabar Digital