Jobat News : जोबट के ग्राम जाली के बॉयज हॉस्टल में बच्चों की तबीयत बिगड़ी… वॉर्डन नदारद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jobat News : जोबट के ग्राम जाली के बॉयज हॉस्टल में बच्चों की तबीयत बिगड़ी… वॉर्डन नदारद

जोबट/कुलदीप खराड़िया/खबर डिजिटल/ जोबट क्षेत्र के ग्राम जाली स्थित बॉयज हॉस्टल से लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। शुक्रवार को हॉस्टल में रह रहे कई बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हॉस्टल का वार्डन लगातार नदारद रहता है, जिसके कारण बच्चों की देखरेख और हॉस्टल की अन्य व्यवस्थाएँ लंबे समय से प्रभावित थीं।

खाना बनाने वाली महिला ने निभाई जिम्मेदारी
जब बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तो हॉस्टल में मौजूद खाना बनाने वाली महिला ही उन्हें तुरंत जोबट अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सा टीम ने बच्चों का इलाज शुरू किया।

विधायक के संज्ञान में आते ही हरकत में आया प्रशासन
जैसे ही यह मामला क्षेत्र के विधायक सेना महेश पटेल के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत जोबट SDM को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी और तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/legal-awareness-camp-bhabra-aliarajpur-dlsa-initiative-social-issues-campaign/

SDM पहुंचे अस्पताल, बच्चों से की मुलाकात
सूचना मिलते ही SDM मौके पर अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।

जांच होगी, दोषियों पर होगी कार्रवाई
SDM ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Jobat News : जोबट के ग्राम जाली के बॉयज हॉस्टल में बच्चों की तबीयत बिगड़ी… वॉर्डन नदारद | Khabar Digital | Khabar Digital