IAS अधिकारियों को लेकर जीतू पटवारी की अनर्गल टिप्पणी, कहा- अपनी चड्डी का बटन लगाकर रखें, वरना…

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

IAS अधिकारियों को लेकर जीतू पटवारी की अनर्गल टिप्पणी, कहा- अपनी चड्डी का बटन लगाकर रखें, वरना…

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बिगड़े बोल सामने आए हैं। वहीं उनके विवादित बयान पर बीजेपी ने भी करारा पलटवार किया है।

जीतू पटवारी के बिगड़े बोल
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर और कमिश्नर कॉन्फ्रेंस पर अनर्गल टिप्पणी कर दी। इस दौरान उन्होंने आईएएस अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके कारण प्रदेश की राजनीति में नया उबाल आ चुका है। पटवारी ने कहा कि 'बहुत मेहनत करने के बाद IAS बनते है। कलेक्टरों को सर्विस बुक दी जाती है और उनके रूल के अनुसार शासन करना होता है, लेकिन देखने में आता है कि 70 प्रतिशत IAS जो जिले में जाते हैं, वो बीजेपी के पक्ष में काम करते हैं और विपक्ष पर यातनाएं करते हैं।

IAS चड्डी पहन कर घूम रहे हैं, वह अपनी चड्डी का बटन लगाएं - पटवारी
जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा कि कलेक्टर की कुर्सी पार्टी या किसी विचारधारा के लिए नहीं होती, बल्कि यह जनता के लिए होती है। उन्होंने कहा, जो IAS चड्डी पहन कर घूम रहे हैं, वो अपनी चड्डी का बटन लगाएं। उनका यह बयान उस समय सामने आया है जब राज्यभर के कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए हैं, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rahul-gandhi-will-visit-chhindwara-on-october-11-12-in-connection-with-the-case-of-childrens-death-due-to-syrup/

सेवा पुस्तिका के नियमों का पालन करें - जीतू पटवारी
पीसीसी चीफ ने कहा कि हर आईएएस अधिकारी को अपनी सेवा पुस्तिका के नियमों का पालन करना चाहिए, और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो समय बदलता है, और वे इसके परिणामों का सामना करेंगे। पटवारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी आईएएस अधिकारियों को सुधरने की आवश्यकता है, और अब समय आ गया है कि वे जनता की भलाई के लिए काम करें।

जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। जिसमें कहा गया कि 'ऐसा लग रहा है जैसे कोई बूथ अध्यक्ष बोल रहा हो। प्रदेश अध्यक्ष पद की गरिमा बनाए रखें।' उन्होंने आगे कहा कि IAS अधिकारियों को अश्लील शब्दों से संबोधित करना पूरी तरह से अनुचित है, और कार्यपालिका देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। इस प्रकार के बयान से ना केवल अधिकारियों की इज्जत घटेगी, बल्कि पटवारी का खुद का सम्मान भी कम होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

30 minutes ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 14 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 15 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 15 hours ago

और पढ़ें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

IAS अधिकारियों को लेकर जीतू पटवारी की अनर्गल टिप्पणी, कहा- अपनी चड्डी का बटन लगाकर रखें, वरना… | Khabar Digital | Khabar Digital