झाबुआ:मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत तिरुपति बालाजी धाम के लिए श्रद्धालुओं को विदा किया गया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

झाबुआ:मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत तिरुपति बालाजी धाम के लिए श्रद्धालुओं को विदा किया गया

झाबुआ, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से पवित्र तिरुपति बालाजी धाम दर्शन हेतु विधिवत रवाना किया गया।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत गुरुवार को 400 वरिष्ठ नागरिक तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए रवाना हुए। मेघनगर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया एवं सांसद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान और कलेक्टर नेहा मीना ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया। इस मौके पर स्टेशन पर यात्रियों का उत्साह देखने लायक था। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जिले से कुल 200 श्रद्धालु अनुभाग झाबुआ से 74, अनुभाग थान्दला से 24, अनुभाग पेटलावद से 66 एवं अनुभाग मेघनगर से 36 श्रद्धालुओं तिरुपति बालाजी धाम दर्शन के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के संकल्प से प्रदेश के लाखों वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा का यह अमूल्य अवसर प्राप्त हो रहा है। यह योजना न केवल आस्था को सशक्त बना रही है, बल्कि बुजुर्गों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह भी भर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे पुत्र अपने माता पिता को तीर्थ यात्रा करवाते है उसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थदर्शन की व्यवस्था कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज झाबुआ जिले के 200 यात्री एवं अलीराजपुर जिले के 200 यात्री इस पावन यात्रा पर जा रहे है। जिनकी सम्पूर्ण यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं रुकने की व्यवस्था शासन के द्वारा की जा रही है जिसका निश्चिंत होकर पूर्णतः लाभ ले।

कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि आज झाबुआ एवं पड़ोसी जिले अलीराजपुर के 400 तीर्थयात्री तिरुपति बालाजी के लिए दर्शन के लिए प्रस्थान कर रहे है। सभी वरिष्ठजनों के चेहरे पर यात्रा के प्रति उत्साह देखते ही बनता है। आप निश्चिंत रहिये आपके साथ प्रशासन की टीम जा रही है जो अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आपकी सुविधाओं को पूर्ण करेगी। सभी तीर्थ यात्रीगणों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पुष्पमालाओं से सम्मानित कर विदा किया गया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उमंग और संतोष स्पष्ट झलक रहा था। यात्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें वह अवसर मिला, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इस दौरान जनप्रतिनिधि श्री कलसिंह भाबर, श्री भानु भूरिया, मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी. एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार उपस्थित रहे।,

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

झाबुआ:मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत तिरुपति बालाजी धाम के लिए श्रद्धालुओं को विदा किया गया | Khabar Digital | Khabar Digital