स्वतंत्रता दिवस बना अधिकारियों की कमाई का जरिया… जनपद अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

स्वतंत्रता दिवस बना अधिकारियों की कमाई का जरिया… जनपद अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

झाबुआ /सुनील डाबी/खबर डिजिटल/ जहां पूरे देश ने 15 अगस्त को आजादी और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया, वहीं झाबुआ जिले की मेघनगर जनपद पंचायत में यह पर्व भ्रष्टाचार की परतों में दब गया। सूत्रों के अनुसार, जनपद अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में लाखों रुपये के बिल पास कराए, जबकि जमीनी हकीकत इन खर्चों से मेल नहीं खाती।

मैदान में नहीं दिखी व्यवस्था, पर बिलों में दिखे लाखों के खर्च
दशहरा मैदान में हुए आयोजन के लिए जनपद पंचायत द्वारा दिखाया गया खर्च वास्तविक व्यवस्थाओं से बिल्कुल अलग पाया गया।

जांच में सामने आया कि—

मात्र 6 डस्टबिन के लिए ₹3,000 का बिल लगाया गया।

10 गमलों के किराए के नाम पर ₹5,250 खर्च दर्शाया गया।

जहां एलईडी स्क्रीन लगी ही नहीं, वहां का भी पूरा बिल पास कर दिया गया!

इसी तरह, कारपेट और हरि मेटी के नाम पर मैदान की वास्तविक लंबाई-चौड़ाई से कई गुना अधिक भुगतान दर्शाया गया
।
सूत्रों के मुताबिक, आयोजन में 2 लाख 43 हजार से अधिक की राशि का हेरफेर किया गया।

वास्तविक स्थिति यह रही कि बारिश के दौरान स्कूल के बच्चे और अतिथि खुले आसमान के नीचे भीगते रहे, जबकि अधिकारी “बिलों की बाज़ीगरी” में व्यस्त दिखाई दिए।

जनपद अध्यक्ष की प्रेस वार्ता - ‘भ्रष्टाचार पर से पर्दा उठाने का समय आ गया हैृ’
जनपद पंचायत अध्यक्ष ललिता मुकेश मुनिया ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जनपद अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा “स्वतंत्रता दिवस जैसे पवित्र पर्व को कुछ अधिकारियों ने कमाई का साधन बना दिया। मैंने पहले ही निर्देश दिए थे कि केवल वास्तविक खर्च ही बिलों में दर्शाया जाए, परंतु मेरे आदेशों को पूरी तरह नजरअंदाज कर मनमाने बिल पास कर दिए गए।” अध्यक्ष मुनिया ने बताया कि आयोजन में टेंट का कार्य भी बिना अनुमोदन किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया। “यह न केवल प्रक्रिया का उल्लंघन है बल्कि पूरे आयोजन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है,” उन्होंने कहा कि इस मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर से जनसुनवाई में दर्ज कराई गई है और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

स्थानीयों का आरोप
स्थानीय लोगों में भ्रष्टाचार के कुचक्र को लेकर काफी नाराजगी है, उनका कहना है कि ‘यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों से जारी भ्रष्टाचार की परंपरा है,’स्थानीय नागरिकों ने भी इस मामले पर आक्रोश जताया है। उनका कहना है कि जनपद पंचायत में यह कोई नया मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताओं की एक और कड़ी है। एक स्थानीय समाजसेवी ने कहा कि ‘हर साल किसी न किसी आयोजन में बिल बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जाते हैं। जनता के पैसे से अधिकारी अपनी जेबें भर रहे हैं। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो जनता का विश्वास उठ जाएगा।”

अब निगाहें प्रशासन पर — जांच कब और कैसे होगी, यही सवाल
मेघनगर जनपद पंचायत का यह “बिल घोटाला” अब प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जनता की उम्मीदें अब कलेक्टर और जिला प्रशासन पर टिकी हैं। देखना यह होगा कि क्या इस बार भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला फाइलों में दबा रह जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

स्वतंत्रता दिवस बना अधिकारियों की कमाई का जरिया… जनपद अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital