79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झाबुआ कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झाबुआ कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

झाबुआ।/खबर डिजीटल/नावेद रजा। जिले में 79वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के मुख्य आतिथ्य में पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह में कलेक्टर नेहा मीना ने डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड झाबुआ में ध्वजारोहण किया एवं उसके उपरान्त पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजायी गयी। समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने हर्षफायर कर जयघोष किया। कलेक्टर द्वारा परेड सलामी ली गयी एवं इसके उपरान्त परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=hF3oXNNN67Y

कलेक्टर नेहा मीना ने किया सम्मानित

कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, जिले के पद्म श्री से सम्मानित व्यक्तित्व और शहीद के परिजनों का पुष्पमाला, श्रीफल और शॉल देकर सम्मान किया गया। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सन्देश का लाल परेड ग्राउन्ड भोपाल से लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के जन-जन को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

कलेक्टर नेहा मीना ने सभी जिले वासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना हेतु बधाई संदेश एवं विगत वर्ष में जिले की उपलब्धियों का वाचन किया। समारोह में कलेक्टर ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में मुक्त किया।

छात्र-छात्राओं दी नृत्य की प्रस्तुति

जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक क्षमता को प्रदर्शित करती पी.टी. का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिसमें पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उ.मा.वि. रातीतलाई ने ऑपरेशन सिंदूर, एम श्री शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ ने भारत की अनेकता में एकता कन्या शिक्षा परिसर रामा ने स्वामी विवेकानंद एवं योग पर आधारित, शा. हाई स्कूल बुनियादी झाबुआ ने मध्यप्रदेश पुलिस के योगदान पर आधारित, कन्या महाविद्यालय बालिका छात्रावास ने जिले की संस्कृति को प्रदर्शित करते नृत्य एवं इंदौर पब्लिक स्कूल झाबुआ राष्ट्र प्रेम पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति की।

PM Viksit Bharat Rojgar Yojana | 15 अगस्त से लागू हुई युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना | PM Modi

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पीएम श्री शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ, द्वितीय स्थान इंदौर पब्लिक स्कूल झाबुआ एवं तृतीय स्थान कन्या शिक्षा परिसर रामा ने प्राप्त किया। साथ ही पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उ.मा.वि. रातीतलाई, शा. हाई स्कूल बुनियादी झाबुआ एवं कन्या महाविद्यालय बालिका छात्रावास को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर ये भी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ ही परेड प्रदर्शन सीनीयर श्रेणी में प्रथम स्थान जिला पुलिस महिला बल झाबुआ, द्वितीय स्थान विशेष सशस्त्र बल 24वीं वाहिनी बी कम्पनी कैंप झाबुआ एवं तृतीय स्थान जिला पुलिस बैंड दल ने प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान पी एम श्री शा. कन्या उ. मा. वि. झाबुआ के गाइड दल एवं रेडक्रॉस दल को संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान जूनियर गाइड दल माधोपुरा एवं तृतीय स्थान पीएम श्री एकीकृत शासकीय बालक उ.मा.वि. रातीतलाई रेडक्रॉस दल एवं शौर्य दल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इस दौरान जन प्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार, बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार बन्धु, बच्चें एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ladli Behna MP | लालपरेड मैदान से संबोधित करते हुए बोले सीएम Dr. Mohan Yadav लाड़ली बहनों को भाई दूज

शेयर करें:

संबंधित खबरें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 1 hour ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 3 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 16 hours ago

और पढ़ें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े