लोकसभा चुनाव से पहले जोगी की पार्टी से कई दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लोकसभा चुनाव से पहले जोगी की पार्टी से कई दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

loksabha election 2019 - लोकसभा चुनाव 2019 से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो अजीत जोगी की पार्टी में इस्तीफे का सिलसिला तेजी से चल रहा है। अब तक दो नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। 

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सुप्रीमो और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि जोगी की पार्टी में बीते विधानसभा चुनाव 2018 में कुछ नेताओं को तवज्जों नहीं दिया गया था जिसके चलते अब कुछ नेता लोकसभा चुनाव 2019 के पहले जोगी की पार्टी से इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं। 

विधानसभा चुनाव के बाद जनता कांग्रेस पार्टी के अब तक दो बड़े पदाधिकारियों ने पार्टी इस्तीफे दिया है। बता दें कि पिछले दिनों पार्टी के संगठन महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने पार्टी को अलविदा कहा था। अब अजीत जोगी की पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नुमान अकरम ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। नुमान अकरम ने अपना इस्तीफा पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी को सौंप दिया है। हालांकि इस्तीफे में कारणों का जिक्र नहीं किया गया है। अकरम ने इस्तीफे में लिखा है कि अपरिहार्य कारण से इस्तीफा दे रहे हैं।

पार्टी में आना जाना लगा रहता है, जो लोग जाना चाह रहे हैं, उन्हें कौन रोक सकता है. इन इस्तीफों से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लोकसभा चुनाव में पार्टी और भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. - प्रवक्ता इकबाल रिजवी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी