पर्यटन का नया हब बनेगी जांमवंती गुफा, जिला प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पर्यटन का नया हब बनेगी जांमवंती गुफा, जिला प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान

शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/​डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में मेंहदवानी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हथडोल मनेरी की घोड़ामाडा जामवंती गुफा अब गुमनामी के अंधेरे से बाहर आने को तैयार है। हाल ही में जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने इस स्थल का औचक निरीक्षण कर इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की है।

​सुगम होगा सफर

​निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गुफा की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक स्थिति को देख इसे पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गुफा तक पहुंचने के लिए ऊबड़-खाबड़ रास्तों को दुरुस्त कर सुगम बनाया जाए। विकास कार्यों में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि गुफा की मौलिकता और प्राकृतिक स्थिति को कोई नुकसान न पहुंचे। साथ ही, पर्यटकों के लिए पेयजल और बैठक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

​आस्था और श्रद्धा का संगम

​जामवंती गुफा न केवल अपनी बनावट, बल्कि स्थानीय लोगों की गहरी आस्था के लिए भी प्रसिद्ध है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से यहां चैत्र नवरात्रि पर 151 कलशों के साथ जवारे स्थापित किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 100 से 200 श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। स्थानीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी इस स्थल के विकास में निरंतर सहयोग कर रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ration-distribution-crisis/

​पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की राह

​कलेक्टर ने गुफा से रिसने वाले जल को संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वन्य जीवों और पशु-पक्षियों की प्यास बुझ सके। इस दौरान एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। यदि यह योजना धरातल पर उतरती है, तो जामवंती गुफा न केवल पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के द्वार भी खोलेगी। प्रकृति की गोद में बसा यह स्थल भविष्य में जिले की पहचान बनने के लिए तैयार है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/river-dead-body-found-in-sack-murder-suspicion/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पर्यटन का नया हब बनेगी जांमवंती गुफा, जिला प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान | Khabar Digital | Khabar Digital