Nagda Fire: MP के नागदा में 'जगदीश देवड़ा' घर में आग, लाखों खाक

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Nagda Fire: MP के नागदा में 'जगदीश देवड़ा' घर में आग, लाखों खाक

Nagda Fire:औद्योगिक नगर नागदा के पंचाल धर्मशाला के पीछे स्थित रिहायशी इलाके से आज एक बड़ी खबर सामने आई है। इलाके में रहने वाले जगदीश देवड़ा के मकान में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में घर के अंदर रखा सारा घरेलू सामान, और भारी मात्रा में रखा अनाज जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे पीड़ित देवड़ा परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सूने मकान में भड़की आग

जानकारी के अनुसार जब जगदीश देवड़ा के मकान में हादसा हुआ, तब जगदीश और उनकी पत्नी दोनों बाहर मजदूरी पर गए हुए थे। घर पूरी तरह सूना था, तभी बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लपटें उठने लगीं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के दमकल विभाग को सूचना दी। लेकिन नगर पालिका की लापरवाही के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर न पहुंचकर लेट पहुंची।

जनता ने खुद बुझाई आग

दमकल के पहुंचने से पहले ही कॉलोनी के लोगों ने साहस दिखाते हुए मोर्चा संभाला और खुद पानी-मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, वरना पूरा मोहल्ला आग की चपेट में आ सकता था। आग की घटना के बाद कांग्रेस नेता बाबू दादा गुर्जर और वार्ड पार्षद विशाल गुर्जर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित जगदीश देवड़ा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और वार्ड पार्षद विशाल गुर्जर ने नुकसान को लेकर एसडीएम रंजना पाटीदार से बातचीत की। उन्होंने एसडीएम को नपा की लापरवाही से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को शासन के नियमों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा स्वीकृत कराने की मांग की।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Nagda Fire: MP के नागदा में 'जगदीश देवड़ा' घर में आग, लाखों खाक | Khabar Digital | Khabar Digital