भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की घर वापसी रथयात्रा, जयघोष से गूंजा कटनी शहर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की घर वापसी रथयात्रा, जयघोष से गूंजा कटनी शहर

Khabar डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- भगवान श्री जगन्नाथ की घर वापसी रथयात्रा गुरुवार को पूरे श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। रथयात्रा के दौरान पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और "जय जगन्नाथ" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।रथयात्रा की शुरुआत बिलैया तलैया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से हुई। इसके बाद यात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, झंडा बाजार, शेर चौक स्थित साईं मंदिर, आजाद चौक होते हुए चांडक चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची, जहां भगवान श्री जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन हुआ।यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं धर्मप्रेमियों ने भगवान श्री जगन्नाथ की आरती-पूजन कर पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। जगह-जगह लगाए गए स्वागत मंचों पर श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।रथयात्रा की शोभा बढ़ाने वाली आकर्षक झांकियों, भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे मार्ग में यात्रा के साथ चलते रहे और भक्तिमय वातावरण का आनंद लेते रहे।रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल ने पूरे मार्ग पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी भगवान श्री जगन्नाथ की घर वापसी रथयात्रा पूरे शहर में हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने इसे अविस्मरणीय आध्यात्मिक आयोजन बताते हुए भगवान जगन्नाथ से सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी mo9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

भक्ति और उल्लास के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की घर वापसी रथयात्रा, जयघोष से गूंजा कटनी शहर | Khabar Digital | Khabar Digital