जबलपुर में लाचार व्यवस्था पर सवाल, दबंगों के खौफ में पीड़ित परिवार, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

जबलपुर में लाचार व्यवस्था पर सवाल, दबंगों के खौफ में पीड़ित परिवार, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

जबलपुर/खबर डिजिटल/मनीष तिवारी/ ​जबलपुर में एक तरफ जहां 'एसपी की पाठशाला' के जरिए बेटियां अपने सपनों को उड़ान देने की तैयारी कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों को मुंह चिढ़ा रही है। घमापुर थाना इलाके में रहने वाला एक पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से दबंगों के खौफ में जी रहा है, लेकिन रसूखदारों के आगे नतमस्तक पुलिस ने आज तक मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की।

इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही मां-बेटी की बेबसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले हफ्ते जबलपुर कलेक्टर के पैर पकड़कर रोती हुई मां का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की इसी लाचार व खोखली व्यवस्था से परेशान होकर आज यह मां-बेटी सीधे सूबे के मुख्यमंत्री के सामने जा पहुंचीं।

​अवसर था वीरांगना दुर्गावती के समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री के आगमन का, जहां सुरक्षा घेरे को चीरते हुए इस पीड़ित परिवार ने सीएम के सामने जबलपुर के एसपी और कलेक्टर की न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। भरी आंखों से मां-बेटी ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर न्याय की गुहार लगाई और अपनी आपबीती सुनाई। स्थानीय स्तर पर न्याय की आस टूटने के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूबे के मुखिया इस बेबस मां-बेटी को वाकई दबंगों से निजात दिलाकर इंसाफ करेंगे, या फिर हर बार की तरह यह मामला भी सिर्फ खोखले आश्वासनों और प्रशासनिक दिखावे की भेंट चढ़कर रह जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जबलपुर में लाचार व्यवस्था पर सवाल, दबंगों के खौफ में पीड़ित परिवार, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार | Khabar Digital | Khabar Digital