आकस्मिक स्थिति में सही इलाज देना डॅाक्टर्स की जिम्मेदारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

आकस्मिक स्थिति में सही इलाज देना डॅाक्टर्स की जिम्मेदारी

इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ,मालवांचल यूनिवर्सिटी द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने डॅाक्टर्स और छात्रों का आकस्मिक स्थितियों में बेहतर प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ.शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आकस्मिक घटना के बाद अस्पताल में मरीजों का आने के बाद बेहतर इलाज डॉक्टर की पहली प्राथमिकता होती है। इस दौरान सबसे पहले मरीज की हालत को स्थिर करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसमें सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल होना पहली प्राथमिकता होती है। इंदौर जैसे शहर में अब दुर्घटना से लेकर हादसे जैसे हर मामले में अस्पतालों की जिम्मेदारी कई गुना बढ़ा दी। ऐसे समय में आकस्मिक चिकित्सा के लिए अलग-अलग विभाग भी पहली जरूरत बन गए है। उन्होंने नए छात्रों से कहा कि किसी भी घटना के बाद मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी रह सकता है। ऐसे समय में मरीज और परिजनों को बेहतर इलाज के साथ सही संवाद के जरिए संभालना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में सेमिनार आयोजित किया गया।

बेहतर संवाद भी आज पहली जरूरत

 इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉ.राहुल तनवानी ने कहा कि आमतौर पर मरीज को गंभीर बीमारी या वह खतरे की स्थिति में है। ऐसे आकस्मिक स्थिति परिजनों को बेहतर तरीके इसकी जानकारी देना चाहिए। दुर्घटना के दौरान यदि कई मरीज अस्पताल में आए तो हर डॅाक्टर की जिम्मेदारी है कि वह उसे विभाग के तौर पर न देखकर एक टीम की तरह काम करे। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की  डॅा.मेहुल श्रीवास्तव ने बताया कि आकस्मिक चिकित्सा अब हर शहर की पहली जरूरत बन गई है। ऐसे समय में जब दुर्घटनाओं का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में एक्सपर्ट्स की जरूरत भी बढ़ती जा रही है।इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी कार्यवाहक कुलपति डॉ.संजीव नारंग,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,डीन डॉ.जीएस पटेल,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.स्वाति प्रशांत,डाॅ.एस एम होलकर,डाॅ.सुधीर मौर्या,डॉ.क्षितिज निगम सहित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ.अपूर्वा गुप्ता, डाॅ.आनंद घोड़ेला और डॉ. पीजी छात्र उपस्थित थे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी