देवास शराब कांड के पैसों से चल रहा PCC दफ्तर? मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस और जीतू पटवारी पर हमला!

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

देवास शराब कांड के पैसों से चल रहा PCC दफ्तर? मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस और जीतू पटवारी पर हमला!

भोपाल। मध्यप्रदेश के देवास जिले में हुए बहुचर्चित शराब कांड में कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। पुलिस जांच में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के पुत्र अमन कासलीवाल का नाम सामने आने के बाद मंत्री सारंग ने कांग्रेस की जवाबदेही के दावों पर कड़े सवाल खड़े किए हैं।

खर्चों पर उठाए गंभीर सवाल

​कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि कासलीवाल परिवार लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के बिजली बिलों के भुगतान, कर्मचारियों के वेतन तथा पार्टी के धरना-प्रदर्शनों में टेंट, माइक और लाइट जैसी व्यवस्थाओं का वित्तीय प्रबंधन देखता रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन तमाम व्यवस्थाओं के लिए धन कहां से आ रहा था? क्या कांग्रेस के आयोजनों और प्रदेश कार्यालय के दैनिक खर्चों का पोषण इसी तरह के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से किया जा रहा था? मंत्री ने जीतू पटवारी से मांग की कि वे इस मामले में चुप्पी तोड़ने के बजाय जनता के समक्ष वित्तीय स्रोतों की पूरी जानकारी सार्वजनिक करें।

​मुख्य आरोपियों से संबंधों की निष्पक्ष जांच

​पुलिस विवेचना का हवाला देते हुए मंत्री ने बताया कि शराब कांड के मुख्य आरोपी अज्जू राठौर एवं उसके साथी गोविंद के साथ अमन कासलीवाल के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। इसमें थिनर के ड्रमों की खरीदी से जुड़े तथ्य भी जांच के दायरे में आए हैं। सारंग ने कहा कि मामले का खुलासा हुए 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कांग्रेस ने अपने नेता और उनके पुत्र पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। दूसरों पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस को अपने ही नेताओं से जुड़े इस गंभीर आपराधिक मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए।

​जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम सरकार

​विश्वास सारंग ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार अपराध और अवैध गतिविधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। पुलिस निष्पक्षता और साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। इसमें शामिल किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी कि वह इस संवेदनशील और दुखद मामले पर राजनीति करने के बजाय पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाए, जांच एजेंसियों को सहयोग करे और अपनी पार्टी के अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार पर तुरंत ठोस कदम उठाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/madhya-pradeshs-public-transport-goes-high-tech-351-buses-launched-across-7-cities-get-tickets-in-one-click-via-chalo-app/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी