मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के संबंध में दी जानकारी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के संबंध में दी जानकारी

खबर डिजिटल/ भोपाल: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें 2025 के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप एवं उसकी सीडी भी प्रदान की गई।

सुखवीर सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है, और इसी दिन से नाम जुड़वाने, वोटर id में संशोधन, एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 तक चलेगी, जिसमें 9, 10, 16 और 17 नवंबर को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी 65,015 मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन समय में बीएलओ मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची के संबंध में प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 24 नवंबर तक किया जाएगा, और अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

बैठक में श्री सिंह ने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति करें, और मौजूदा एजेंट्स को और सक्रिय करने के निर्देश दें।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी जोड़ें अपना नाम

श्री सिंह ने बताया कि 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में अग्रिम रूप से दर्ज करा सकते हैं। इन नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट द्वारा उनके पते पर भेजा जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएँ नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए वोटर हेल्पलाइन एप और https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी