महंगाई की मार से कराहता कटनी, रसोई से स्कूल तक बिगड़ा आम आदमी का बजट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महंगाई की मार से कराहता कटनी, रसोई से स्कूल तक बिगड़ा आम आदमी का बजट

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। रसोई का खर्च बेकाबू हो चुका है, बच्चों की पढ़ाई बोझ बनती जा रही है और शादी-ब्याह जैसे सामाजिक आयोजन भी अब लोगों के लिए आर्थिक संकट में बदलते दिख रहे हैं। बढ़ती कीमतों के बीच आमदनी स्थिर रहने से मध्यमवर्ग और रोज कमाने-खाने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में लगातार उछाल ने घर की रसोई का गणित बिगाड़ दिया है। तेल, आटा, चावल, दाल और मसालों की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी ने आम आदमी की थाली पर सीधा असर डाला है। कंपनियों द्वारा पैकेट छोटे कर कीमतें बढ़ाने की नीति ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है।अप्रैल में नए शिक्षा सत्र ने अभिभावकों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। निजी स्कूलों की भारी फीस, महंगी किताबें और यूनिफॉर्म के बढ़े दामों ने परिवारों के बजट को हिला दिया है। कई अभिभावक बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च के बीच संतुलन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं।इधर शादी-ब्याह के सीजन में किराया, खानपान और आयोजन से जुड़े खर्चों में आई बढ़ोतरी ने लोगों को कर्ज तक लेने को मजबूर कर दिया है। सामाजिक जिम्मेदारियां निभाना भी अब आर्थिक चुनौती बनता जा रहा है।बढ़ती महंगाई के बीच राहत की कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सवाल उठ रहे हैं कि जब आय नहीं बढ़ रही तो आखिर आम आदमी लगातार बढ़ते खर्चों का बोझ कब तक उठाएगा। महंगाई अब सिर्फ आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि हर घर की चिंता बन चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

महंगाई की मार से कराहता कटनी, रसोई से स्कूल तक बिगड़ा आम आदमी का बजट | Khabar Digital | Khabar Digital