सिवनी के कलारबाकी में हो सकती है इंदौर जैसी घटना, ग्रामीण बदबूदार पानी पीने को मजबूर

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

सिवनी के कलारबाकी में हो सकती है इंदौर जैसी घटना, ग्रामीण बदबूदार पानी पीने को मजबूर

सिवनी/ राकेश यादव / खबर डिजिटल/ जनपद क्षेत्र के ग्राम कलारबाकी में इन दिनों Drinking Water Crisis और दूषित जलापूर्ति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव में नल-जल योजना के तहत सप्लाई हो रहा पानी कीचड़युक्त और बदबूदार बताया जा रहा है, जिससे लोग जलजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – सगा रिश्तेदार ही निकला कातिल, पढ़ें पूरी खबर - Khabar Digital

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना का कार्य संभाल रही Larsen & Toubro (एलएंडटी) कंपनी की लापरवाही के कारण पाइपलाइन में गंदगी और सीवेज का पानी मिल रहा है। नलों से निकल रहा पानी पीने योग्य तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी अनुपयुक्त हो गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, दूषित पानी के कारण गांव में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है।यह भी पढ़ें –

यह भी पढ़ें – MP कांग्रेस से पीसी शर्मा जाएंगे राज्यसभा! लगभग हुआ तय

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, ग्राम पंचायत द्वारा प्रति माह 100 रुपये जलकर वसूला जा रहा है, जिससे लोगों में और अधिक नाराजगी है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और पाइपलाइन की जांच कर शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

यह भी पढ़ें – 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सिवनी के कलारबाकी में हो सकती है इंदौर जैसी घटना, ग्रामीण बदबूदार पानी पीने को मजबूर | Khabar Digital | Khabar Digital