खबर डिजिटल की खबर पर लगी मुहर… 12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

खबर डिजिटल की खबर पर लगी मुहर… 12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी!

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के इंदौर में आगामी 12 सितंबर को कांग्रेस की ओर से ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। आयोजन को लेकर शहर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगर निगम को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है।

नगर निगम से मांगी आयोजन की अनुमति
कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मैदान उपलब्ध कराने और आवश्यक अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।

MP के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये… 1 सितंबर को खाते में आएगी राशि

राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना
कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी की ओर से राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, राहुल गांधी के दौरे और कार्यक्रम में उनकी आधिकारिक मौजूदगी को लेकर अंतिम पुष्टि पार्टी स्तर से होना बाकी है। कांग्रेस का यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहने की संभावना है। आयोजन को लेकर पार्टी संगठन स्तर पर तैयारियां तेज की जा रही हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-shankar-lalwani-indore-airport-meeting-development-politics/


शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

खबर डिजिटल की खबर पर लगी मुहर… 12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी! | Khabar Digital | Khabar Digital