महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लगाई फटकार… बस ऑपरेटर पर पेनल्टी लगाने के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लगाई फटकार… बस ऑपरेटर पर पेनल्टी लगाने के निर्देश

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की नई कवायद चल रही है। यातायात के स्पॉट्स को चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहे हैं। जिसकी तस्वीर एक बार फिर देखने को मिली, जब वो एमवाय अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान एक सिटी बस उन्हें बीच सड़क पर खड़ी दिखाई दी, तो उन्होंने तत्काल अपना रौद्र रुप दिखा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आया गु्स्सा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव बुधवार को मेट्रो स्टेशन का दौरा करने के लिए रेसीडेंसी इलाके में जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एमवाय अस्पताल के सामने पहुंची तो वहां सिटी बस बीच सड़क में खड़ी थी और सवारी उतारने-चढ़ाने का सिलसिला जारी था। जिसके कारण पीछे वाहनों की कतार लग रही थी। इस बात महापौर नाराज हो गए और ड्राइवर पर जमकर बरसे। उन्होंने न सिर्फ बस के ड्राइवर को फटकार लगाई, बल्कि बस ऑपरेटर पर पेनल्टी लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा जहां सिटी बस की जगह है वहीं खड़ा किया करो।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/smriti-mandhana-palash-muchhal-wedding-cricket-stars-indore-sangli-maharashtra/

बस ऑपरेटर पर लगेगी पेनल्टी
महापौर ने सिटी बस कंपनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्थ जैन को निर्देश दिए कि इस बस को संचालित करने वाले बस ऑपरेटर पर पेनल्टी लगाएं। इस तरह की कार्रवाई करके ही ऐसी आदत को रोका जा सकेगा। दरअसल सवारी बैठाने के चक्कर में कई छोटी सड़कों पर भी सिटी बस बीच सड़क में खड़ी हो जाती है, जिसके कारण यातायात जाम हो जाता है। वहीं अब महापौर के कड़े रुख के बाद बस ड्राइवरों के व्यवहार में बदलाव आने की उम्मीद है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लगाई फटकार… बस ऑपरेटर पर पेनल्टी लगाने के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital