इंदौर/खबर डिजिटल/ श्री परशुराम सेना इंदौर, मां सेवा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण फाउंडेशन और साईं राम अखंड सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन भंडारे वाला मंदिर, यशवंत निवास रोड, मालवा मिल, इंदौर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अनूप शुक्ला ने बताया कि शिविर में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क मिनी हेल्थ चेकअप की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके तहत शुगर, यूरिया, BUN, कैल्शियम और मैग्नीशियम की जांच की जाएगी।
499 रुपये में फुल बॉडी चेकअप
शिविर में फुल बॉडी चेकअप की सुविधा भी रियायती दर पर उपलब्ध रहेगी। इसके लिए 499 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार इस पैकेज में 60 से अधिक जांचें शामिल हैं। इनमें CBC, थायरॉइड (TSH), कैल्शियम, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, लिवर फंक्शन और किडनी फंक्शन सहित कई जांचें शामिल हैं। इसके अलावा शिविर के दौरान MRI 2,999 रुपये और CT Scan 999 रुपये की रियायती दर पर कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य
श्री परशुराम सेना के नगर अध्यक्ष पंडित प्रकाश शर्मा (पप्पी) ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर की जानकारी
दिनांक: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार
समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
स्थान: भंडारे वाला मंदिर, यशवंत निवास रोड, मालवा मिल, इंदौर
निवेदक: पंडित अनूप शुक्ला, पंडित प्रकाश शर्मा (पप्पी) एवं मित्र मंडल







