नामांतरण आवेदन निराकरण में इंदौर संभाग पांचवें स्थान पर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नामांतरण आवेदन निराकरण में इंदौर संभाग पांचवें स्थान पर

Indore News : संभागायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के अनुसार इंदौर जिला सर्वाधिक आवेदनों के कारण संभाग के आठ जिलों में पिछड़ा हुआ नजर आया। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में इंदौर संभाग में सबसे निचले पायदान पर नजर आ रहा है। इंदौर के निराकरण की संख्या लगभग 75 फीसदी है।

जिले में 2 से 5 वर्ष तक के लंबित प्रकरणों की संख्या 638 बताई गई है,जबकि 1 वर्ष से अधिक के प्रकरणों की संख्या 965 है। नामांतरण आवेदन के निराकरण में इंदौर जिला 83 फीसदी निराकरण के साथ संभाग में पांचवें स्थान पर है। यहां अब भी 1 साल से अधिक के तीन मामले लंबित बताए जाते हैं। बंटवारा आवेदन के निराकरण में इंदौर संभाग में सातवें स्थान पर है।

यहां आवेदनों के निराकरण की संख्या लगभग 73 फीसदी है। इंदौर जिले में सीमांकन कर आवेदनों का निराकरण 77% से अधिक हुआ है। सीमांकन में भी जिला सबसे निचले पायदान पर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्य साइबर तहसील में इंदौर में 10 दिन से पटवारी प्रतिवेदन के लिए लंबित मामलों की संख्या भी 10 ही है, जबकि खरगोन जिले में इन आवेदनों की संख्या सबसे अधिक 15 है। नक्शा तरमीम के मामले में इंदौर में सबसे कम कार्य हुआ है, यहां मात्र 28 फीसदी कम किया गया है। इसके चलते इंदौर संभाग में आठवें स्थान पर नजर आ रहा है। राजस्व वसूली के मामले में इंदौर संभाग में चौथे स्थान पर है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नामांतरण आवेदन निराकरण में इंदौर संभाग पांचवें स्थान पर | Khabar Digital | Khabar Digital