कटनी–सागर कैश रूट पर बढ़ी हलचल: हवाला- सट्टा–जुआ नेटवर्क के खिलाड़ी आ सकते हैं सागर पुलिस की रडार पर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी–सागर कैश रूट पर बढ़ी हलचल: हवाला- सट्टा–जुआ नेटवर्क के खिलाड़ी आ सकते हैं सागर पुलिस की रडार पर


कटनी–सागर कैश रूट पर बढ़ी हलचल: हवाला- सट्टा–जुआ नेटवर्क के खिलाड़ी आ सकते हैं सागर पुलिस की रडार पर

₹3.98 करोड़ की नकदी जब्ती के बाद हवाला नेटवर्क की भूमिका की गहराई से जांच शुरू

सिवनी हवाला कांड में भी आए थे ऐसे ही अवैध कारोबार से जुड़े कई नाम; राजनीतिक पकड़ ने दिला दी थी राहत

कटनी/सागर – कटनी से महाराष्ट्र ले जाई जा रही ₹3.98 करोड़ की भारी नकदी सागर में जब्त किए जाने के बाद अब पूरे मामले के तार अवैध हवाला- सट्टा–जुआ नेटवर्क की ओर मुड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कटनी में सक्रिय कुछ कथित “सट्टा ऑपरेटर” और “कैश मूवमेंट नेटवर्क” के लोग इस बार भी जांच के रडार पर आ सकते हैं।

कटनी के सट्टा–हवाला नेटवर्क पर सागर पुलिस की निगाह क्यों?
कटनी लंबे समय से अवैध सट्टा संचालन, जुआ अड्डों और हवाला ट्रांजैक्शन के लिए बदनाम रहा है। सागर पुलिस जांच के शुरुआती इनपुट बताते हैं कि कटनी से बड़े पैमाने पर कैश महाराष्ट्र, सागर, नागपुर और छिंदवाड़ा रूट से शिफ्ट किया जाता है। ₹3.98 करोड़ की बरामदगी ने इन गतिविधियों पर फिर से प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि कटनी के कुछ तथाकथित "सट्टा किंग" और कैश कलेक्शन–डिस्पैच नेटवर्क से जुड़े लोग पहले भी इंटरस्टेट हवाला चैन में संदिग्ध भूमिका के कारण जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुके हैं।

सिवनी हवाला कांड की याद: 2.96 करोड़ की रकम में भी ऐसे ही नेटवर्क की थी चर्चा
इस घटना से पहले सिवनी में ₹2.96 करोड़ की नकदी पकड़ी गई थी, और जांच में यह सामने आया था कि रकम कटनी से महाराष्ट्र भेजी जा रही थी।
उस मामले में अवैध कारोबार से जुड़े कई नाम जांच के दायरे में आए थे—लेकिन कटनी तक कार्रवाई पहुँचने से पहले ही कई लोग अपनी राजनीतिक पकड़ के चलते बच निकले, लेकिन यह जांच अभी बंद नहीं हुई, कभी भी सिवनी पुलिस की जांच कटनी की ओर मुड़ सकती है।

सागर में पकड़ी गई रकम ने फिर बढ़ाई चिंता

  • मोतीनगर पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्कॉर्पियो
  • बॉक्स के नीचे छिपी 500 और 200 रुपये की गड्डियां
  • कंबल से ढककर तैयार किया गया कैश मोड
  • कटनी से महाराष्ट्र तक तय किया गया रूट
  • इन सबने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यह रकम किसी संगठित फंड ट्रांसपोर्ट सिंडिकेट का हिस्सा हो सकती है।

सागर पुलिस अब किन कड़ियों को खंगाल रही है

  • कटनी में सक्रिय अवैध सट्टा–जुआ नेटवर्क
  • कैश कलेक्शन और डिलीवरी के लिंक और कोरियर नेटवर्क
  • हवाला चैन के परिचित रूट
  • पिछले तीन महीनों के समान गतिविधि पैटर्न
  • सिवनी मामले में आए संदिग्ध नाम

आयकर विभाग और पुलिस दोनों ही इस जब्ती को बड़े कैश मूवमेंट गैंग के रूप में देख रहे हैं और जांच का घेरा अब तेज़ी से फैलाया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी–सागर कैश रूट पर बढ़ी हलचल: हवाला- सट्टा–जुआ नेटवर्क के खिलाड़ी आ सकते हैं सागर पुलिस की रडार पर | Khabar Digital | Khabar Digital