मारपीट के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक निलंबित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मारपीट के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक निलंबित

मारपीट के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक निलंबित
कटनी/ Khabar Digital – कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने विकासखण्ड बड़वारा स्थित शासकीय बालक उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय बरही की प्रभारी प्रधानाध्यापक राधा सोनी एवं प्राथमिक शिक्षक जितेन्‍द्र तिवारी के बीच हुये मारपीट के मामले में कार्यवाही करते हुये दोनों को निलंबित कर दिया है। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने यह कार्यवाही विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर की है।

Madhya Pradesh Hindi News, मध्य प्रदेश समाचार, MP Latest News

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि प्राथमिक शिक्षक जितेन्द्र तिवारी द्वारा प्रभारी प्रधानाध्‍यापक श्रीमती सोनी से अभद्रता की गई एवं अपशब्‍दों का प्रयोग किया गया। वहीं प्रभारी प्रधानाध्‍यापक श्रीमती सोनी द्वारा अपने परिजनों को बुलाकर प्राथमिक शिक्षक जितेन्द्र तिवारी से मारपीट की गई एवं अपशब्दों का प्रयोग किया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरूद्ध थाना बरही में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गयी है। इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है एवं यह कृत्‍य विद्यालय एवं शिक्षकीय पद की गरिमा के विपरीत है।

Big Breaking: इंदौर में 30 किन्नरों ने एक साथ पिया जहर, कई गंभीर - Khabar Digital

प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीमति सोनी एवं प्राथमिक शिक्षक श्री तिवारी का यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1,2,3 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता हैं जो कि पदीय दायित्वों के विपरीत घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता हैं।

इसके बाद, कलेक्‍टर श्री तिवारी ने म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम '9' के प्रावधानसुसार शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय बरही की प्रभारी प्रधानाध्यापक राधा सोनी एवं प्राथमिक शिक्षक जितेन्‍द्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर‍ दिया है। साथ ही मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नियत कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

पेरिस फैशन वीक 2025: भोपाल की श्वेता पाठक ने रचा इतिहास, स्वदेशी का दिखा जलवा - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

11 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 14 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

मारपीट के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक निलंबित | Khabar Digital | Khabar Digital