खितौली पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खितौली पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्राली जप्त

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में चौकी खितौली थाना बरही पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को जप्त किया है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026 को खितौली पुलिस को ग्राम करेला सोसायटी मार्ग के पास अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक हरे रंग का जॉन डियर कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ा, जो रेत से भरा हुआ था।पुलिस ने वाहन को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल, आरक्षक आशीष पटेल, दिलीप कुमार कोल, अंकित तथा सैनिक ब्रजेश सिंह की विशेष भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

खितौली पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्राली जप्त | Khabar Digital | Khabar Digital