अवैध रेत का खेल जारी—कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा माफिया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अवैध रेत का खेल जारी—कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा माफिया

सबहेड:बरही में बिना नंबर ट्रैक्टर से खुलेआम हो रहा था परिवहन, प्रशासन की निगरानी पर सवाल

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी/बरही--जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के दावे लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ताजा मामला बरही थाना क्षेत्र का है, जहां खुलेआम बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं।21 अप्रैल 2026 को पुलिस की देहात भ्रमण के दौरान ग्राम परसवारा मोड़ पर एक नीले रंग का न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया, जो रेत से भरा हुआ था। हैरानी की बात यह रही कि वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहा था, फिर भी अब तक किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी।मौके पर चालक जय प्रकाश पटेल (27) निवासी परसवारा मिला, जो रेत परिवहन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर इतने लंबे समय से अवैध परिवहन कैसे चलता रहा?स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रेत माफिया लंबे समय से सक्रिय हैं और रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध खनन और परिवहन किया जाता है। बावजूद इसके कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है।हालांकि पुलिस ने इस कार्रवाई को अपनी उपलब्धि बताया है, लेकिन एक वाहन की जप्ती से समस्या का समाधान नहीं होता। जरूरत इस बात की है कि पूरे नेटवर्क पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, वरना अवैध रेत का यह खेल यूं ही चलता रहेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अवैध रेत का खेल जारी—कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा माफिया | Khabar Digital | Khabar Digital