रेत माफियाओं के आगे बेबस सिस्टम! कार्रवाई के बावजूद बड़वारा-बरही में धड़ल्ले से अवैध खनन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रेत माफियाओं के आगे बेबस सिस्टम! कार्रवाई के बावजूद बड़वारा-बरही में धड़ल्ले से अवैध खनन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले के बड़वारा-बरही क्षेत्र में अवैध रेत खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रशासनिक कार्रवाई के दावों के बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर दिन-रात सड़कों पर ओवरलोड हाईवा दौड़ा रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि जब ठेका अवधि समाप्त हो चुकी है, तो आखिर ये रेत कहां से निकल रही है और किसकी सरपरस्ती में यह काला कारोबार फल-फूल रहा है?सूत्रों के मुताबिक बड़वारा और बरही के कई इलाकों में अवैध उत्खनन लगातार जारी है। रात के अंधेरे से लेकर दिनदहाड़े तक बालू से लदे ओवरलोड वाहन सड़कों को रौंदते नजर आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग मानो आंखें मूंदे बैठा है। इस अवैध कारोबार से शासन को राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है, वहीं सड़कें भी ओवरलोड वाहनों से दम तोड़ रही हैं।सबसे बड़ा सवाल खनिज विभाग की भूमिका पर उठ रहा है। लगातार शिकायतें, कार्रवाई के दावे और मौके पर सक्रिय माफिया—ये सब कहीं न कहीं विभागीय मिलीभगत की ओर इशारा कर रहे हैं। चर्चा है कि खनिज विभाग और रेत माफियाओं के गठजोड़ से यह अवैध कारोबार और तेजी पकड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है। छोटे वाहनों पर औपचारिक कार्रवाई कर बड़े खिलाड़ियों को खुली छूट दी जा रही है। रेत माफिया बेखौफ हैं, कानून का डर खत्म होता दिख रहा है।अब बड़ा सवाल यही—जब माफिया सक्रिय हैं, विभाग मौन है और राजस्व को नुकसान हो रहा है, तो आखिर रेत माफियाओं पर नकेल कसेगा कौन?क्या प्रशासन इस संगठित अवैध खनन नेटवर्क पर कठोर प्रहार करेगा या फिर माफियाओं के आगे सिस्टम यूं ही नतमस्तक रहेगा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी