कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन और बिना अनुमति बोरिंग पर सख्त कार्रवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन और बिना अनुमति बोरिंग पर सख्त कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोरिंग मशीन जब्त, एफआईआर दर्ज

कटनी, 07 अप्रैल:---जिले में अवैध रेत खनन, परिवहन और बिना अनुमति बोरिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विजयराघवगढ़ तहसील में अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रेत परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक बोरिंग मशीन को जब्त किया गया है।रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाईएसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता के अनुसार, निरीक्षण के दौरान ग्राम भिम्पार में रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। जांच में पाया गया कि वाहन चालकों के पास खनिज परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जैसे ई-ट्रांजिट पास (ईटीपी), वाहन पंजीयन, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं थे। इसके बाद नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव और नरेंद्र कुमार खरे द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर थाना विजयराघवगढ़ के सुपुर्द किया गया। प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनिज शाखा को भेजा गया है।आधी रात को अवैध बोरिंग पर छापावहीं, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे नगर परिषद विजयराघवगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से बोरिंग करते हुए एक मशीन पकड़ी गई। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मशीन को जब्त कर लिया। इस मामले में कलेक्टर द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (संशोधन 2022) के तहत कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।प्रशासन की सख्ती जारीप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और जल दोहन जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन और बिना अनुमति बोरिंग पर सख्त कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital