इंद्रा नगर मे आवासीय मकान बना अवैध शराब का ठिकाना! किराना दुकान मे आबकारी का छापा, 260 पाव देशी मदिरा जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

इंद्रा नगर मे आवासीय मकान बना अवैध शराब का ठिकाना! किराना दुकान मे आबकारी का छापा, 260 पाव देशी मदिरा जब्त

खबर डिजिटल कटनी-- शहर में अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी चोट की है। इंद्रानगर स्थित एक आवासीय मकान में दबिश देकर 260 पाव देशी मसाला मदिरा जब्त की गई। बरामद शराब की कीमत 27 हजार रुपये से अधिक बताई गई है।सीएम हेल्पलाइन पर मिली अवैध मदिरा विक्रय की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गली नंबर-06, बाल गंगाधर तिलक वार्ड, इंद्रानगर स्थित आशीष गुप्ता के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी में दो प्लास्टिक कैरेट के अंदर 180 एमएल के 260 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 46.8 बल्क लीटर निकली।शिकायत से कार्रवाई तक, आबकारी ने कसा शिकंजाकलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। शराब जब्त करने के साथ आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-2 के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार तथा मुख्य आरक्षक राजेश गौंटिया, राम सिंह और किशनलाल बरदिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से शहर में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग का अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

इंद्रा नगर मे आवासीय मकान बना अवैध शराब का ठिकाना! किराना दुकान मे आबकारी का छापा, 260 पाव देशी मदिरा जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital