अवैध शराब का साम्राज्य! शहर में मिनी बार, गांवों में पैकारी—आबकारी विभाग पर सवाल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अवैध शराब का साम्राज्य! शहर में मिनी बार, गांवों में पैकारी—आबकारी विभाग पर सवाल

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में अवैध शराब कारोबार को लेकर जनता के बीच भारी नाराजगी है। आबकारी विभाग भले ही लगातार कार्रवाई के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। जिले भर में धड़ल्ले से अवैध पैकारियां संचालित हो रही हैं और शराब माफिया बेखौफ सक्रिय हैं।जनता का आरोप है कि शायद ही जिले की कोई पंचायत या गांव बचा हो, जहां अवैध शराब की बिक्री न हो रही हो। इस अवैध कारोबार ने गांवों के युवाओं को बर्बादी की राह पर धकेल दिया है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र तक शराब माफियाओं का नेटवर्क फैला हुआ है। आरोप है कि स्कूटी की डिग्गियों में शराब भरकर शहर में घूम-घूमकर सप्लाई की जा रही है।सबसे गंभीर सवाल शहर के भीतर संचालित कथित अवैध बारों को लेकर खड़े हो रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड चौकी इलाके में कई भोजनालयों पर भोजन की आड़ में शराब परोसने के आरोप लगे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक कुछ होटल बिना लाइसेंस मिनी बार की तरह संचालित हो रहे हैं, जहां खुलेआम शराब परोसी जा रही है।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग को इन अवैध बारों और पैकारियों की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंदी जा रही हैं? जब विभाग लगातार कार्रवाई के दावे कर रहा है, तो आखिर ये अवैध कारोबार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है?जनता का आरोप है कि कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर शराब माफिया कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं। यदि समय रहते इस पर लगाम नहीं लगी तो अवैध शराब का यह जाल सामाजिक ताने-बाने को और खोखला कर सकता है।सवाल कई हैं—क्या आबकारी विभाग की कार्रवाई सिर्फ दिखावा है?किसके संरक्षण में चल रही अवैध पैकारियां और अवैध बार?और आखिर कब होगी इस संगठित शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई?इस मामले मे आबकारी अधिकारी विभा मरकाम जी का कहना है जिले संचालित अवैध शराब के खिलाफ लगातार आबकारी विभाग के द्वारा कार्यवाही जारी है आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी