सबहेड---:चार प्रकरण दर्ज, कई इलाकों में दबिश देकर अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय और परिवहन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई के बावजूद शराब माफिया सक्रिय बने हुए हैं। इसी कड़ी में 17 अप्रैल को प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बड़ेरा, टिकरवारा, मोहन नगर, आईबीपी ढाबा और कैलवारा कलां बायपास रोड सहित कई स्थानों पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान 68 पाव देशी मदिरा मसाला, 40 पाव देशी प्लेन, 17 बीयर केन और 8 पाव गोवा व्हिस्की जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत 14 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। इस मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।हालांकि बार-बार हो रही ऐसी कार्रवाइयों के बावजूद जिले में अवैध शराब का कारोबार जारी रहना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीण और बाहरी क्षेत्रों में खुलेआम हो रहे इस अवैध धंधे से यह साफ है कि शराब माफिया के हौसले अभी भी बुलंद हैं।कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार, केशव उइके, आंचल प्रजापति सहित अन्य स्टाफ शामिल रहा।
खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी
मो. 9131308097







