रात के अंधेरे में 'शिवधाम' पर माफिया का हमला! कन्हवारा के प्राचीन मंदिर के पीछे अवैध खनन से मचा हड़कंप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

रात के अंधेरे में 'शिवधाम' पर माफिया का हमला! कन्हवारा के प्राचीन मंदिर के पीछे अवैध खनन से मचा हड़कंप

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी/कन्हवारा--कटनी जिले के कन्हवारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पीछे कथित तौर पर चल रहे अवैध आयरन ओर (काले पत्थर) के उत्खनन ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में मजदूरों से पहाड़ी की खुदाई कर धार्मिक स्थल और प्राकृतिक धरोहर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।रात में मजदूर, दिन में सन्नाटाग्रामीणों के अनुसार अवैध खनन मशीनों से नहीं, बल्कि मजदूरों के जरिए रात के समय कराया जाता है ताकि किसी को भनक न लगे। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में मंदिर के पीछे की पहाड़ी बुरी तरह खुदी हुई दिखाई दे रही है। वहीं एक स्थान पर काले और लाल पत्थरों का बड़ा ढेर भी नजर आ रहा है, जिससे अवैध उत्खनन की आशंका और गहरा गई है।'शिकायत करते-करते थक गए'—ग्रामीणस्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता से उनका भरोसा टूटता जा रहा है।ग्रामीणों ने कहा,"हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब लगता है कि भगवान शिव ही अपने धाम की रक्षा करेंगे।"जिम्मेदारों ने क्या कहा?मामले में ग्राम पंचायत सरपंच से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग सका। वहीं ग्राम पंचायत सचिव नरेश पटेल ने कहा,"मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। मैं इसकी जानकारी लेकर दिखवाता हूं।"मंदिर के मुख्य पुजारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका पक्ष प्राप्त होते ही उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।आस्था और पर्यावरण दोनों पर खतराग्रामीणों का कहना है कि प्राचीन शिव मंदिर क्षेत्र श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यदि मंदिर के पीछे इसी तरह खुदाई होती रही तो भविष्य में मंदिर परिसर, तालाब और आसपास की प्राकृतिक संरचना को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।ग्रामीणों की मांगग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और खनिज विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को अवैध खनन एवं अतिक्रमण से मुक्त कराने की भी मांग उठाई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी