प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग धड़ड़ले से जारी, निवार चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग धड़ड़ले से जारी, निवार चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले में भूजल संकट के बीच प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी पुलिस ने ग्राम पहाड़ी निवार में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन कर रहे आरोपियों को पकड़ा और बोरिंग मशीन सहित ट्रक जब्त कर लिया।सूत्रों के मुताबिक कलेक्टर के स्पष्ट प्रतिबंध आदेश के बाद भी नियमों को ताक पर रखकर चोरी-छिपे बोरिंग कराई जा रही थी, जिससे भूजल दोहन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक TS 12 EE 2289 को बोरिंग मशीन के साथ खनन करते पकड़ा।जांच में सामने आया कि पहाड़ी निवार निवासी ललित चौबे अपने मकान के पीछे अवैध रूप से बोर करवाने में लगा था, जबकि वाहन चालक हरिप्रसाद मलगाम बिना अनुमति नलकूप खनन कर रहा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस और मध्यप्रदेश पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि जिले में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए प्रशासन पहले ही सख्त निर्देश जारी कर चुका है, इसके बावजूद अवैध बोरिंग का सामने आना प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा और टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बोरिंग मशीन और ट्रक जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे जांच जारी है।सवाल यह है कि प्रतिबंध के बावजूद आखिर अवैध बोरिंग का यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा था?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोरिंग धड़ड़ले से जारी, निवार चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई | Khabar Digital | Khabar Digital