अवैध बोरिंग पर प्रशासन सख्त, फिर भी आदेशों की उड़ रही धज्जियां

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

अवैध बोरिंग पर प्रशासन सख्त, फिर भी आदेशों की उड़ रही धज्जियां

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

माधव नगर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति बोरिंग, कार्रवाई की उठी मांग

कटनी-- जिले में अवैध बोरिंग पर प्रतिबंध के बावजूद नियमों का खुला उल्लंघन सामने आ रहा है। माधव नगर थाना अंतर्गत निवार चौकी क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित पंचायत भवन के पास बिना अनुमति बोरिंग किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।मेसूत्रों के अनुसार, बोरिंग मशीन संचालक प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर रात के अंधेरे में ही नहीं बल्कि दिनदहाड़े भी बिना अनुमति बोरिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिना किसी जांच या अनुमति के धड़ल्ले से बोरिंग का कार्य जारी है, जिससे प्रशासनिक आदेशों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।गौरतलब है कि जिला कलेक्टर कटनी द्वारा पूर्व में ही बिना अनुमति बोरिंग पर सख्त प्रतिबंध के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद मशीन संचालकों द्वारा खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल जल संसाधनों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था की भी अनदेखी हो रही है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीनों को जब्त किया जाए और संबंधित संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करने का साहस न कर सके।प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

अवैध बोरिंग पर प्रशासन सख्त, फिर भी आदेशों की उड़ रही धज्जियां | Khabar Digital | Khabar Digital