Jhabua News: पति ने पत्नी की नाक काटी — चरित्र शंका में की खौफनाक वारदात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News: पति ने पत्नी की नाक काटी — चरित्र शंका में की खौफनाक वारदात

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/ राणापुर क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र पर शंका के चलते एक पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी के साथ पहले मारपीट की और फिर ब्लेड से उसकी नाक काट दी।

जानकारी के अनुसार दंपत्ति गुजरात के संतरामपुर में मजदूरी करते थे। दोनों मंगलवार को अपने पैतृक गांव पाड़लवा लौटे थे। गांव पहुँचने पर विवाद इतना बढ़ गया कि पति राकेश (23 वर्ष) ने पत्नी पर हमला कर नाक काट डाली। हैरानी की बात यह है कि घायल महिला की कटी हुई नाक का हिस्सा नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि जानवरों ने उसे खा लिया होगा।

घटना के बाद घायल महिला को पति खुद राणापुर अस्पताल लेकर पहुँचा जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे झाबुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

राणापुर थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी