MP Rajyasabha Election: नरोत्तम के घर खंडलेवाल, राज्यसभा जाने की अटकले तेज!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Rajyasabha Election: नरोत्तम के घर खंडलेवाल, राज्यसभा जाने की अटकले तेज!

MP Rajyasabha Election: मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में एक बार फिर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा जोरों पर है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे और बंद कमरे में हुई लंबी चर्चा ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। चर्चा है कि भाजपा हाईकमान नरोत्तम मिश्रा को राज्यसभा भेजकर उन्हें फिर से मुख्यधारा की राजनीति में सक्रिय करने का मन बना रहा है।

गणित और नरोत्तम का 'दांव'

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। वर्तमान में इनमें से दो सीटें भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। नरोत्तम मिश्रा को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बेहद खास माना जाता है। सूत्रों की मानें तो नरोत्तम ने खुद कांग्रेस वाली सीट पर भाजपा की ओर से चुनौती पेश करने की इच्छा जताई है। यदि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें 'फ्री हैंड' दिया, तो दिग्विजय सिंह की खाली हो रही सीट पर भी कमल खिल सकता है।

नरोत्तम को 'इनाम' की उम्मीद?

दरअसल, बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने संगठन के लिए 'संकटमोचक' की भूमिका निभाई है। 2023 विधानसभा और हालिया लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के छोटे-बड़े हजारों नेताओं को भाजपा में शामिल कराने का श्रेय नरोत्तम मिश्रा को जाता है। भले ही वे 2023 का चुनाव हार गए हों, लेकिन ग्वालियर-चंबल और प्रदेश की राजनीति में उनका दखल कम नहीं हुआ है। भाजपा नेतृत्व चाहता है कि 2028 के अगले विधानसभा चुनाव से पहले नरोत्तम मिश्रा जैसे कद्दावर नेता को संवैधानिक पद देकर एक्टिव रखा जाए।

बंद कमरे की चर्चा के मायने

हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा के बीच हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इसमें आगामी राज्यसभा चुनाव और निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मोदी की भाजपा में नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली रवानगी अब महज एक घोषणा की दूरी पर लग रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी