शाजापुर में हेलीकॉप्टर से काले हिरणों का रेस्क्यू, CM मोहन यादव बोले- देश-दुनिया के लिए मॉडल बनेगा MP

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

शाजापुर में हेलीकॉप्टर से काले हिरणों का रेस्क्यू, CM मोहन यादव बोले- देश-दुनिया के लिए मॉडल बनेगा MP

भोपाल/शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले काले हिरणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए चलाए जा रहे बोमा रेस्क्यू अभियान के दूसरे चरण का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैमोफ्लाज्ड मचान से पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया और वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

​पहली बार हेलीकॉप्टर और बोमा तकनीक का प्रयोग

​मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पूरे दक्षिण एशिया में पहली बार हेलीकॉप्टर की मदद से बोमा पद्धति के आधार पर इतना बड़ा वन्यजीव रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है। किसानों की फसलों को काले हिरणों और नीलगायों से बचाने तथा वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अफ्रीका से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई है। इस तकनीक से बिना किसी जानवर को चोट पहुंचाए, उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा रहा है।
​1,236 काले हिरणों का सफल रेस्क्यू, नए जंगलों में होगा पुनर्वास
​अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक लगभग 1,236 काले हिरणों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया जा चुका है। इन वन्यजीवों को श्योपुर के जंगलों, गांधी सागर अभयारण्य और रानी दुर्गावती रिजर्व फॉरेस्ट में पुनर्वासित किया जा रहा है। जानवरों को ले जाने के लिए 11 विशेष ट्रकों, पशु चिकित्सकों की टीमों और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का समुचित प्रबंध किया गया है।

​देश और दुनिया के लिए मॉडल बनेगा मध्यप्रदेश

​डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग की पूरी टीम को इस अभिनव प्रयास के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का यह मॉडल भविष्य में देश के अन्य राज्यों और विदेशों के लिए भी वन्यजीव प्रबंधन और फसल सुरक्षा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-food-safety-crackdown-vastu-and-gopi-ghee-samples-fail-quality-tests-notices-issued-to-sellers/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

शाजापुर में हेलीकॉप्टर से काले हिरणों का रेस्क्यू, CM मोहन यादव बोले- देश-दुनिया के लिए मॉडल बनेगा MP | Khabar Digital | Khabar Digital