बढ़ती गर्मी का कहर—लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, एडवायजरी जारी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बढ़ती गर्मी का कहर—लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, एडवायजरी जारी

सबहेड:--

दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें, लक्षण दिखते ही तुरंत लें उपचार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी (21 अप्रैल)--प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान में उछाल को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन के लिए सतर्कता एडवायजरी जारी की है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे लू (तापघात) के खतरे को गंभीरता से लें और जरूरी सावधानियां अपनाएं।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मार्च से मई 2026 के दौरान मध्य भारत में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं।⚠️ लू के लक्षण और खतरेलू लगने पर शरीर पर कई गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।सनबर्न की स्थिति में त्वचा लाल होना, सूजन, फफोले, बुखार और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।शरीर में ऐंठन होने पर पैरों और पेट की मांसपेशियों में दर्द और अत्यधिक पसीना आता है।हीट एक्सॉशन में कमजोरी, चक्कर, उल्टी, बेहोशी और नब्ज कमजोर पड़ने जैसे संकेत मिलते हैं।गंभीर स्थिति यानी हीट स्ट्रोक में शरीर अत्यधिक गर्म और सूखा हो जाता है, पसीना बंद हो जाता है और व्यक्ति बेहोश हो सकता है—यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।🚑 क्या करें तुरंत?प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार और ठंडी जगह पर ले जाएंशरीर को ठंडे पानी से पोछें या स्पंजिंग करेंहल्के तरल पदार्थ जैसे पानी, छाछ या ORS दें (यदि उल्टी न हो रही हो)गंभीर स्थिति में तुरंत 108 एम्बुलेंस बुलाएं और अस्पताल पहुंचाएंबेहोशी की हालत में किसी भी प्रकार का पेय न दें☀️ बचाव ही सबसे बेहतर उपायदिन के सबसे गर्म समय (12 से 3 बजे) में बाहर निकलने से बचेंधूप में निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढकेंअधिक मात्रा में पानी, छाछ, नींबू पानी, लस्सी और आम पना का सेवन करेंहल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनेंशरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में कई बार स्नान करेंजानवरों को भी छांव और पानी की पर्याप्त व्यवस्था दें❗ क्या न करेंज्यादा तला-भुना, वसायुक्त और भारी भोजन से बचेंअल्कोहल, चाय और कॉफी का सेवन कम करेंतेज धूप से आने के तुरंत बाद ठंडे पानी से स्नान न करेंअपील:प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि लापरवाही न बरतें और लू के लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सा सहायता लें, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बढ़ती गर्मी का कहर—लू से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, एडवायजरी जारी | Khabar Digital | Khabar Digital