Kisan Kalyan Yojana: मोहन सरकार ने बंद कर दी 'किसान कल्याण' योजना?

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Kisan Kalyan Yojana: मोहन सरकार ने बंद कर दी 'किसान कल्याण' योजना?

Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के लाखों किसान इस समय एक बड़े असमंजस में हैं। सवाल है कि क्या प्रदेश की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को चुपचाप बंद कर दिया गया है? साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही मोहन यादव सरकार के इस कार्यकाल में किसानों के खातों में योजना की राशि न आने से कयासों का बाजार गर्म है। आखिरकार मामला क्या है? क्यों किसान खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं?

क्या है योजना और कैसे मिलता था लाभ?

दरअसल, साल 2019 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी एक पहल की गई थी। 22 सितंबर 2020 को तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत राज्य के किसानों को केंद्रीय सहायता के अलावा सालाना 6,000 की आर्थिक मदद दी जाती थी। इस तरह एमपी के पात्र किसानों को कुल मिलाकर 12,000 सालाना की आर्थिक मदद मिल रही थी।

सत्ता परिवर्तन, किस्तों पर ब्रेक

साल 2023 के अंत में जब मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली, तब शुरुआती दौर में थोड़ी देरी के साथ तीन किस्तें जारी की गईं। लेकिन उसके बाद से राज्य सरकार की ओर से इस योजना का पैसा किसानों के खातों में ट्रांसफर नहीं हुआ है।

उठता बड़ा सवाल

सरकार ने इस योजना को पूरी तरह बंद कर दिया है या फिर आर्थिक तंगी के चलते इसे कुछ समय के लिए होल्ड पर रखा गया है? इस मामले पर सरकार की ओर से फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि इस योजना के अटकने की भनक जमीन पर किसानों को समय रहते लग ही नहीं पाई।

किसान कल्याण वर्ष और भावांतर

एक ओर मोहन सरकार चालू वर्ष 2026 को बड़े स्तर पर 'किसान कल्याण वर्ष' के तौर पर सेलिब्रेट कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सरकार का तर्क है कि वह भावांतर भुगतान योजना और अन्य माध्यमों से किसानों को सीधे लाभ पहुंचा रही है। लेकिन बड़ा सवाल अपनी जगह कायम है कि उस योजना का क्या हुआ जिसे किसानों की रीढ़ मजबूत करने के लिए शुरू किया गया था? किसानों का आरोप है कि इस बड़ी कल्याणकारी योजना को ठंडे बस्ते में डालकर सरकार उन्हें उलझा रही है।

DAP खाद समस्या

इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के किसानों को यूरिया डीएपी खाद की कमी भी समय पर नहीं मिल पा रही है। खाद नहीं मिलने से प्रदेशभर में बीते मीहनों पहले प्रदर्शन देखे गए। खाद को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए। और तो और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने क्षेत्र में खाद की कमी की समस्या को लेकर सीएम मोहन को पत्र भी लिखा, लेकिन किसानों की खाद की समस्या हल नही हो सकी। सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मोदी सरकार में कृषि मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे है। शिवराज सिंह और मोहन यादव खुद को किसान पुत्र बताते आए है, इसके बाद भी किसानों की सुध अबतक नहीं ली।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

39 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

Kisan Kalyan Yojana: मोहन सरकार ने बंद कर दी 'किसान कल्याण' योजना? | Khabar Digital | Khabar Digital