हरेभरे वृक्ष काटना जीव हत्या के समान : रहली में गोपाल भार्गव ने किया वृक्षारोपण

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

हरेभरे वृक्ष काटना जीव हत्या के समान : रहली में गोपाल भार्गव ने किया वृक्षारोपण

रहली (सागर)। मुकेश अग्निहोत्री की रिपोर्ट: सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दक्षिण वन मंडल की ढाना रेंजर में महेंद्र वीट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक पं. गोपाल भार्गव ने अपनी माता के नाम पर बरगद का पौधा रोपित किया।

कार्यक्रम में कुल 1500 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें बरगद, पीपल, जामुन, शीशम और नीम जैसे फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं. गोपाल भार्गव ने कहा –

“हरेभरे वृक्षों को काटना जीव हत्या के समान है। वृक्षारोपण तभी सार्थक है जब हम लगाए गए पौधों का संरक्षण और पालन-पोषण करें। माता-पिता के नाम पर वृक्ष लगाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

50 हजार पौधों का लक्ष्य

एसडीओ वन विनीत जाटव ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दक्षिण वन मंडल द्वारा 50,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 25,000 पौधों का रोपण किया जा चुका है।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भरत सिंह सेमरा, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामानंद पटैल, पार्षद पवन नायक, शैलेन्द्र सोनी, मंडल अध्यक्ष महेश यादव, एसडीओ वन विनीता जाटव, रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर कुँअर सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

मंच संचालन आशीष उपाध्याय ने किया और आभार प्रदर्शन रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी