हरदा राजपूत छात्रावास विवाद: मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

हरदा राजपूत छात्रावास विवाद: मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

हरदा जिले के राजपूत छात्रावास में 13 जुलाई को हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्काल प्रभाव से एडिशनल एसपी, एसडीओपी और एसडीएम को हरदा से हटा दिया गया है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी और ट्रैफिक थाना प्रभारी को नर्मदापुरम् आईजी कार्यालय में अटैच किया गया है। दरअसल, समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग और संवेदनशील स्थिति को सही ढंग से नियंत्रित न कर पाने की गंभीर चूक सामने आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही से समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा, हरदा जिले में 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास में घटित प्रकरण की जांच के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटाया गया है। थाना प्रभारी, कोतवाली एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को नर्मदापुरम् आईजी कार्यालय में अटैच किया गया है। समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है।

ये था हरदा राजपूत छात्रावास का मामला

बता दें कि हीरा खरीदी से जुड़े एक धोखाधड़ी के मामले को लेकर करणी सेना और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। आरोप है कि इसी के बाद पुलिस ने स्थानीय राजपूत छात्रावास में घुसकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं और राजपूत समाज के युवाओं पर लाठीचार्ज किया। घटना के बाद पुलिस के लाठचार्ज को लेकर बीते शनिवार को राजपूत समाज ने नगर बंद का आह्वान किया, जिसे व्यापारियों समेत विभिन्न समाजों का भरपूर समर्थन मिला। राजपूत परिषद, मुस्लिम समाज और अन्य संगठनों के सहयोग से हरदा सहित खिरकिया, टिमरनी, हंडिया, रहटगांव जैसे आसपास के क्षेत्रों में भी बाजार पूरी तरह बंद रहे।

राजपूत परिषद के पदाधिकारियों ने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल हटाने और पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं, नर्मदापुरम संभाग के राजपूत समाज अध्यक्ष बद्री पटेल ने बताया कि 13 जुलाई को पुलिस ने छात्रावास में जबरन घुसकर गेट तोड़ा और युवाओं पर लाठियां बरसाईं थी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी