पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा , रखीं छह महत्वपूर्ण मांगे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा , रखीं छह महत्वपूर्ण मांगे

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर जिला इकाई हरदा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जफर अंसारी एवं महासचिव अखिलेश बिल्लौरे एवं प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पत्रकारों के हितों से जुड़ी छह प्रमुख मांगें शामिल की गईं। ज्ञापन सौंपते समय संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का सशक्त स्तंभ है, जो शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है, इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
संघ ने अपनी पहली मांग में प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल लागू करने की आवश्यकता बताई। पत्रकारों का कहना है कि सच्चाई दिखाने वाले कलमकारों को लगातार उत्पीड़न और हमलों का सामना करना पड़ता है, इसलिए सुरक्षा कानून अब समय की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि भोपाल के मालवीय नगर स्थित पत्रकार भवन की भूमि, जिसे पूर्व सरकार ने वापस ले लिया था, उसे दोबारा पत्रकारों को लौटाया जाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/omkareshwar-narmada-river-drowning-two-youth-from-mathura-search-operation-continues/

पेंशन, स्वास्थ्य और सुविधा संबंधी सुझाव
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पत्रकार पेंशन योजना (श्रद्धा निधि योजना) में अधिमान्यता की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए और इसे आजीवन लागू किया जाए। इसके अलावा, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पत्रकार भवन हेतु निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही, पत्रकारों को टोल टैक्स से मुक्त करने तथा पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को निशुल्क करने का सुझाव भी दिया गया। संघ ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इन मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करेंगे और प्रदेश के पत्रकारों के हित में सकारात्मक कदम उठाएंगे।

ज्ञापन सौंपते समय जिले के सभी ब्लॉकों के पत्रकार साथी सहित कलेक्टर कार्यालय में फैयाज़ खान, मोहन गुर्जर, नौशाद खान,कपिल शर्मा,मुकेश दुबे, प्रशांत शर्मा, आनंद गौर, शेख अफ़रोज़, संजय दुबे, विक्की शर्मा, सौरभ ओसले, मनीष पवार, डॉ रविंद्र कुशवाहा, सईद खान (मुन्ना पटेल ),संजय नामदेव, कीर्तन ओनकर, वसीम खान,सुनील मालाकार, मेहमूद चिस्ती, तरुण सराफ, अभिषेक दमाड़े आदि समस्त जिले के पत्रकार शामिल थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को ज्ञापन सौंपा , रखीं छह महत्वपूर्ण मांगे | Khabar Digital | Khabar Digital