एल्युमीनियम तार चोर पर कसा शिकंजा… लाखों का माल बरामद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

एल्युमीनियम तार चोर पर कसा शिकंजा… लाखों का माल बरामद

हरदा/ नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिले में लगातार हो रही बिजली के एल्यूमीनियम तार चोरी की घटनाओं पर हरदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शशांक एवं एसडीओपी शालिनी परस्ते के नेतृत्व में गठित टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से तार चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

मामला इस प्रकार है
21 अक्टूबर 2025 को फरियादी अरुण सरेश चंदेले, सहायक प्रबंधक एमपीईबी हरदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम भाटपरेटिया के पास से अज्ञात चोरों ने 11 केवी फीडर के 13 स्पैन (0.91 किमी) एल्यूमीनियम तार काटकर चोरी कर लिए। इस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार दिनांक 9 सितंबर 2025 को सहायक प्रबंधक पवन बारस्कर की रिपोर्ट पर डगावानीमा रोड से 3 पोल के तार चोरी होने पर कायमी की गई।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने गांवों और शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और लगातार तलाश के बाद गिरोह के सदस्यों को भाटपरेटिया जोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने हरदा समेत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी तार चोरी करना स्वीकार किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/khandwa-road-accident-fast-car-hit-bike-rider-cctv-footage/

गिरफ्तार आरोपी

शाहरूख खान पिता सफी खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी पनासा जिला खंडवा
बंसत केवट पिता सन्दरलाल केवट, उम्र 24 वर्ष, निवासी नर्मदानगर खंडवा
प्रदीप पवार पिता चंद पवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी पनासा जिला खंडवा
अजीम खान पिता अंसार खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी खेडीपरा हरदा
मुकेश प्रजापति, निवासी पनासा जिला खंडवा (फरार, गिरफ्तारी शेष)

चोरी करने का तरीका
आरोपी पहले क्षेत्र की रेकी करते थे। रात में बिजली की सप्लाई बंद कर डीपी चेक करने के बाद पोल पर चढ़कर लोहे के कटर से तार काट लेते थे। बताया गया कि आरोपी मुकेश प्रजापति पूर्व में बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी रह चुका है, जिसे बिजली लाइन और तारों की पूरी जानकारी थी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.एल. भारती, उपनिरीक्षक रिपदमन सिंह, पुरुषोत्तम गौर, सोहन सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत, प्रआर दीपक जाट, आरक्षक करण साहू, प्रदीप मालवीय, दिगेश लोवंशी, वीरेन्द्र राजपूत, नीलेश पटेल, लोकेश सतपथी, कमलेश परिहार, मनोज दोहरे (साइबर सेल), और बजेश मोगा का विशेष योगदान रहा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

एल्युमीनियम तार चोर पर कसा शिकंजा… लाखों का माल बरामद | Khabar Digital | Khabar Digital