कटनी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। --शहर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्टेशन रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सहित कटनी रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वार पर विराजित हनुमान मंदिर और शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह के समय विधि-विधान के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जो दिनभर चलता रहा। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, वहीं प्रसाद वितरण और विशेष भंडारों का भी आयोजन हुआ। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।पूरे दिन शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और हर कोई बजरंगबली की भक्ति में सराबोर नजर आया। कटनी में इस बार हनुमान जन्मोत्सव उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा दिखाई दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब | Khabar Digital | Khabar Digital