Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वायरल आवाज को दिखेगा संसार... बुंदेली गायक सुनील लोधी की आएगी आंखों की रोशनी

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की वायरल आवाज को दिखेगा संसार... बुंदेली गायक सुनील लोधी की आएगी आंखों की रोशनी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ फिल्म ‘हनुमान अंश’ के वायरल भजन को अपनी आवाज देने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की जिंदगी में अब नई उम्मीद जगी है। बचपन से दृष्टिबाधित सुनील की आंखों के इलाज के लिए फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने पहल की है। उन्होंने सुनील की आंखों की विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराने की तैयारी की है।

मुंबई में होगी आंखों की जांच
अनुप्रिया नागर ने बताया कि सुनील लोधी के लिए आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लिया गया है। मुंबई पहुंचने के बाद सुनील की आंखों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। डॉक्टरों की जांच और चिकित्सकीय आकलन के बाद ही यह पता चल सकेगा कि इलाज के जरिए उनकी आंखों की रोशनी में कितना सुधार संभव है। सुनील बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं और इसके बावजूद उन्होंने अपनी गायकी के दम पर अलग पहचान बनाई है। ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए भजन को सोशल मीडिया पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

BIG BREAKING: बीजेपी में ‘भाई साहबों’ की नियुक्ति… थोकबंद संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति!

CM मोहन यादव भी कर चुके हैं मदद का भरोसा
सुनील लोधी की स्थिति की जानकारी सामने आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी आंखों की जांच और इलाज में सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी को एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा भी की थी। इसके बाद अब फिल्म की प्रोड्यूसर की ओर से इलाज के लिए पहल किए जाने से सुनील और उनके परिवार को नई उम्मीद मिली है।

वायरल भजन से मिली पहचान
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की चर्चा के साथ सुनील लोधी की आवाज में गाया गया भजन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बुंदेली अंदाज और उनकी आवाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। अब मुंबई में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच के बाद सुनील की आंखों के इलाज को लेकर तस्वीर साफ होगी। डॉक्टरों की रिपोर्ट से यह पता चलेगा कि उनकी दृष्टि में सुधार के लिए कौन से उपचार विकल्प उपलब्ध हैं और इलाज से कितना लाभ मिलने की संभावना है।

MP News: ये हैं एमपी बीजेपी के नए भाई साहब ‘चंद्रशेखर’!.. ऑन द स्पॉट फैसले लेने में माहिर!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी